नई दिल्ली, जनवरी 3 -- दिल्ली पुलिस की आईजीआई एयरपोर्ट यूनिट ने वीजा और पासपोर्ट धोखाधड़ी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साल 2025 में 130 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में इलीगल इमिग्रेशन में शामिल ट्रैवल एजेंट और उनके मददगार भी शामिल हैं। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक, जांच के तरीके में बगलाव करते हुए में अपराध से होने वाली कमाई का पता लगाने के लिए वित्तीय जांच पर विशेष जोर दिया गया। पहली बार, पुलिस ने धोखाधड़ी नेटवर्क चलाने के संदिग्ध एजेंटों के खिलाफ वित्तीय जांच शुरू की है। नकद लेनदेन की चुनौतियों के बावजूद, जांचकर्ताओं ने ऐसे 100 से ज्यादा बैंक अकाउंट्स की पहचान की जो संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों से लिंक थे। इसके बाद इनके डेबिट लेनदेन पर रोक लगा दी गई। एक मामले में, ...