नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए दिल्ली सरकार के परिवार कल्याण निदेशालय की ओर से रविवार को टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। रविवार को 2669 बच्चियों ने एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस) टीका लिया। दिल्ली में करीब दो माह में बहुत कम बच्चियों को एचपीवी टीका लगा है। वहीं, अब तक जितनी बच्चियों ने टीका लिया है उनमें से 35.35 प्रतिशत टीकाकरण अकेले रविवार को हुआ। अभी तक कुल 7547 बच्चियों को टीका लगा है। दिल्ली में 14 से 15 वर्ष की उम्र की 1.60 लाख लड़कियों को एचपीवी टीका दिया जाना है। रविवार को दिल्ली में करीब 406 डिस्पेंसरियों और मातृ एवं शिशु वेलफेयर केंद्रों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक टीकाकरण अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- सिविल अस्पताल में रविवार को भी लगेगी एचपीवी वैक्सीन कई केंद्रों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.