उरई, अगस्त 24 -- एट, संवाददाता। थाना एट क्षेत्र के ग्राम केलरा निवासी एक विवाहिता की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव ससुरालीजन दिल्ली से पैतृक गांव ला रहे थे तभी मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम केलरा निवासी राधा 25 वर्षीय पत्नी राजकिशोर वर्तमान में पति के साथ दिल्ली में रह रही थी। वह हाल ही में दिल्ली गई थी जहां उसकी अचानक मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। मृतका की शादी करीब 6 साल पूर्व हुई थी, उसका मायका कस्बा जालौन में है। ससुराल पक्ष शव लेकर दिल्ली से केलरा के लिए रवाना हुआ, तो मायके वालों को जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर ससुराल पक्ष पर हत्या का...