रजनीश कुमार पाण्डेय, मार्च 23 -- पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में सोमवार शाम अज्ञात बदमाशों ने कोंडली विधायक कुलदीप कुमार की खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया। घटना शाम करीब सात बजे सिंघला स्वीट्स के सामने हुई जिसके बाद विधायक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। विधायक ने बताया कि उन्हें किसी पर संदेह नहीं है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि वे हमलावरों को नहीं पहचानते है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और क्राइम टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।पुलिस में लिखित शिकायत दी पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विधायक कुलदीप कुमार उर्फ मोनू ने इस संबंध में पुलिस को एक लिखित शिकायत दी है। शिकायत में विधायक ने स्पष्ट किया है कि उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.