दिल्ली में विधायकों-पूर्व विधायकों की कितनी प्रॉपर्टी, किरण बेदी ने HC से बड़ी डिमांड कर दी
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी ऐसी घटनाओं को लेकर लगातार मुखर हैं। बेदी ने कहा कि यह चेतावनियों के बावजूद कार्रवाई नहीं करने की विफलता है। उन्होंने दिल्ली में नेताओं और अधिकारियों की प्रॉपर्टी को लेकर उठ सवालों के बीच हाई कोर्ट से बड़ी डिमांड कर दी है। बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को ऑनलाइन प्रार्थना पत्र लिखा है। बेदी ने लिखा- सेवा में, माननीय मुख्य न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय। क्या दिल्ली हाई कोर्ट मौजूदा और पूर्व विधायकों, पार्षदों और एमसीडी के अधिकारियों को यह बताने का निर्देश दे सकता है कि उनके पास या उनके परिवार के नाम पर कौन-कौन सी संपत्तियां हैं? आरोप है कि दिल्ली में ऐसी कई संपत्तियां हैं, जिनके बारे में शक है कि उन्हें कानून और नियमों का उल्लंघन करके हासिल किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.