मैनपुरी, मई 13 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की दिल्ली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना घर आई तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर परिजन सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मंगलवार की देर रात शव गांव आया तो कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर निवासी 23 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र ताराचंद दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। मंगलवार की सुबह कंपनी में ड्यूटी जाने के लिए निकला था। तभी उसे अज्ञात वाहन ने रास्ते में रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार की देर रात शव गांव आया तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक की चार वर्ष पहले ही शादी हुई थी। डेढ़ वर्ष का एक बच्चा है। घटना से परिजनों का रो...