दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों के लिए नया निर्देश, छुट्टी पर जाने से पहले यह काम करना हुआ जरूरी
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- दिल्ली सरकार ने बिना बताए छुट्टी पर जाने की आदत को लेकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को टोका है, और इस बारे में एक निर्देश जारी करते हुए कहा है कि छुट्टी पर जाने से पहले उन्हें मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों से अनुमति लेना होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि किसी भी तरह की छुट्टी लेने के लिए अधिकारियों को पहले सीएम और संबंधित मंत्रियों से मंजूरी लेना होगी और एप्लिकेशन की एक कॉपी उन्हें भी भेजना होगी। इस बारे में सेक्रेटरी (सर्विसेज) नंदिनी पालीवाल की ओर से बुधवार को एक आदेश जारी किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि छुट्टी से जुड़े निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है। पालीवाल ने अधिकारियों के बगैर बताए छुट्टी पर जाने को पुरानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.