नई दिल्ली, फरवरी 1 -- उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर के पास रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ये घटना काली थार और एक एसयूवी के बीच विवाद से जुड़ी है। दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले एक वकील पर कथित तौर पर पांच से छह लोगों ने लाठियों से हमला किया। यह घटना 25 जनवरी को रात करीब 8:45 बजे के आसपास की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। उत्तर प्रदेश के नोएडा एक्सटेंशन निवासी 29 वर्षीय शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि एक संकरी गली में थार कार ने उनका रास्ता रोक लिया था जिसके बाद ही ये विवाद शुरू हुआ। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 'मैं एक क्लाइंट से मिलने मुखर्जी नगर गया था और अपनी एसयूवी में सवार था, तभी हरियाणा रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक काली थार एक मोड़ पर मेरी गाड़ी के सामने अचानक रुक गई। थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.