देवरिया, जुलाई 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार व परीक्षा पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र-नौजवानों एवं महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ता समेत कई संगठन सड़क पर उतर गए। प्रदर्शन कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। यह भी पढ़ें- दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शनप्रदर्शन का स्थान और मांगें डा.भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक महासंघ के बैनर तले अधिवक्ता सड़क पर उतर गए। दीवानी कचहरी गेट से प्रदर्शन करते हुए सिविल लाइन, डीएम आवास, सुभाष चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद उन्होंने पत्रक सौंपा। उनका कहना था कि 2...