दिल्ली में लड़की से 'ब्लाइंड डेट' पर मिलने पहुंचा युवक, वो खा-पीकर चली गई; जब बिल आया तो उड़े छात्र के होश
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक को डेटिंग ऐप पर मिली लड़की से 'ब्लाइंड डेट' पर मिलने के लिए एक कैफे में जाना काफी महंगा पड़ गया। दरअसल मुलाकात के दौरान लड़की ने वहां पर कुछ खाने का सामान ऑर्डर किया, और इसके बाद वह वहां से चली गई। इसके बाद जब बिल देने की बारी आई तो युवक के होश फाख्ता हो गए। क्योंकि होटल वालों ने युवक को 26 हजार रुपए का बिल थमा दिया। जब युवक ने इन पैसों को देने में असमर्थता जताई तो होटल वालों ने उसे जबरन बंधक बना लिया और पैसा वसूलने के बाद ही उसे छोड़ा। इस मामले में पुलिस ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के हडसन लेन स्थित एक कैफे मालिक और उसके मैनेजर को गिरफ्तार किया है। साथ ही उस लड़की की भी तलाश कर रही है, जिसने युवक को वहां मिलने के बहाने बुलाया था। पुलिस को शक है कि सभी आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.