दिल्ली में लंबे समय से जमे 52 अधिकारियों का तबादला, 19 को मिला अच्छे काम का इनाम
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- दिल्ली सरकार ने कामकाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को और बेहतर करने की दिशा में वित्त एवं लेखा विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस दौरान राज्य सरकार ने उन 52 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है, जो कि पांच साल या उससे ज्यादा समय से एक ही स्थान पर जमे हुए थे। इसके अलावा सरकार ने 19 अधिकारियों की पदोन्नति भी की है। जिन अधिकारियों की बदली की गई है, उनमें 23 डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स और 29 वरिष्ठ लेखाधिकारी (सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर) शामिल हैं। सरकार ने यह कदम स्थानांतरण एवं पदस्थापना नीति के तहत उठाया है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थलों पर कार्यभार ग्रहण कर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली के 75 से ज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.