दिल्ली में रेस लगा रही कार ने ऑटो को ठोंका, एक की मौत, दूसरी कार से भागे आरोपी
नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- दिल्ली के सुखदेव विहार में 2 कारों की रेसिंग के दौरान एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने ऑटो और साइकिल रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 45 वर्षीय ऑटो चालक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार छोड़कर भागे आरोपियों में से 21 साल के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर CCTV फुटेज की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।ऑटो-रिक्शा और साइकिल-रिक्शा को मारी टक्कर एक अधिकारी ने बताया कि सुखदेव विहार में मसीहगढ़ रेड लाइट के पास शनिवार को सुबह करीब 7 बजे दो तेज रफ्तार कारों की रेस के दौरान एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने ऑटो-रिक्शा और साइकिल-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 45 वर्षीय ऑटो ड्राइवर मोहम्मद कलाम की मौत हो गई जबकि साइकिल-रिक्शा चालक मोहम्मद बबलू घायल हो गए।दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.