नई दिल्ली, मई 1 -- दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत दिल्ली नगर निगम प्रशासन रिहायशी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों का सर्वे कर रहा है। इसके तहत रिहायशी इलाकों में आवासीय परिसर का गैर-आवासीय उपयोग की पहचान की जा रही है। इसे लेकर निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने सभी जोन उपायुक्तों को निर्देश जारी कर अप्रैल महीने में लिखित आदेश जारी किया। इसके बाद से ही दिल्ली के व्यापारियों में रिहायशी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों जैसे दुकानों, शॉप व अन्यों पर सीलिंग की चिंता सता रही है।निगम आयुक्त से मिले व्यापारी इस संबंध में निगम आयुक्त से शुक्रवार को दिल्ली के व्यापारियों ने मुलाकात की। इसमें सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल, करोल बाग के व्यापारी नेता रमेश आहूजा, सदर बाजार के व्यापारी नेता राहुल अदलखा और गांधी नगर के व्यापारी राजेश खन्ना व अन्य शामिल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.