दिल्ली में राशन की दुकानों पर भी मिलेगा सस्ता प्याज, बस 35 रुपये KG होगा दाम; रेखा गुप्ता का ऐलान
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमतों और उपलब्धता को लेकर बन रहे दबाव के बीच दिल्ली सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देने की पहल की है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए 1000 मीट्रिक टन प्याज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसे उचित दर दुकानों (राशन की दुकानों) के माध्यम से 35 रुपये प्रति किलो की दर से उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि उनकी सरकार राजधानी में प्याज का संकट पैदा नहीं होने देगी। सरकार का उद्देश्य दिल्लीवासियों को आवश्यक खाद्य वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें उचित और सस्ती दरों पर प्याज उपलब्ध कराना है। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि प्याज जैसी आवश्यक खाद्य वस्तु आम लोगों की पहुंच से बाहर न हो। यह भी पढ़ें- प्याज 35 रुपये किलो रेट पर बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.