दिल्ली में रावण के संग इस बार 'कॉकरोच दहन' भी होगा, रामलीला में 30 फीट का पुतला
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- दिल्ली के रामलीला मैदान में इसबार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ-साथ 30 फीट ऊंचे एक 'कॉकरोच' के पुतले को भी जलाया जाएगा। पीतमपुरा में रामलीला का आयोजन करने वाली 'श्री केशव रामलीला समिति' ने कहा है कि कॉकरोच 'गंदगी और मैल' का प्रतीक है। उन्होंने कहा है कि उनकी यह पहल 'स्वच्छ भारत' और 'स्वच्छ दिल्ली' कैंपेन का हिस्सा है। समिति के अध्यक्ष और भाजपा विधायक अशोक गोयल ने पीटीआई से बातचीत में इस बात से इनकार किया है कि यह फैसला राजनीति से प्रेरित नहीं है। उन्होंने कहा है कि कॉकरोच का पुतला जलाने का मकसद बुराई पर अच्छाई की जीत तो है ही साथ ही यह साफ-सफाई के संदेश को और मजबूत करेगा। गोयल ने कहा है कि इसबरा रामलील मैदान में रावण की सेना में 'असुरों' के बीच 'कॉकरोच' भी शामिल होगा। यह भी पढ़ें- CJP के 'तिरंगा मार्च'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.