गिरडीह, जुलाई 29 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद मुखिया संघ के अध्यक्ष सह चपुआडीह मुखिया मो शमीम ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में राज्यसभा सांसद डा सरफराज अहमद से शिष्टाचार भेंट कर कुशल क्षेम से अवगत हुए और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की दुआ की। भेंट के दौरान उन्होंने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और ज्वलंत समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। भेंट के दौरान उनके साथ समाजसेवी इलियास अहमद भी उपस्थित थे। मुखिया संघ अध्यक्ष ने सांसद को क्षेत्र में चल रही योजनाओं, ग्रामीण विकास और आम जनता से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी। सांसद सरफराज अहमद ने क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बतला दें कि राज्य सभा सांसद का पैर के घुटने के ऑपरेशन के बाद वे दिल्ली में हैं और सरकारी आवास में अराम कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...