दिल्ली में रविवार को लाल किले पर बड़ा आयोजन, जुटेंगे 1 लाख लोग; परेशानी से बचाने पुलिस ने सुझाए वैकल्पिक रास्ते
नई दिल्ली, मई 23 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मध्य और उत्तरी इलाकों में रविवार (24 मई) को होने वाले कई कार्यक्रमों के मद्देनजर लोगों को परेशानी से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने एक बेहद जरूरी एडवाइजरी (सलाह) जारी की है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रविवार को लाल किले पर 'जनजाति सांस्कृतिक समागम' का आयोजन हो रहा है, साथ ही इस कार्यक्रम की वजह से आयोजनस्थल मार्ग पर कई शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी, जिसकी वजह से यातायात के बड़े पैमाने पर प्रभावित रहने की संभावना है, ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने बड़े स्तर पर रूट डायवर्जन और प्रतिबंधों की घोषणा की है। पुलिस का अनुमान है कि इस कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोग शामिल हो सकते हैं। एडवाइजरी में पुलिस ने बताया कि 'जनजाति जागृति समिति' द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियों के अंतर्गत दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.