दिल्ली में यूनिफॉर्म वाले जूते पहनने के विवाद में 12वीं के छात्र की हत्या, साथियों ने मिलकर ले ली जान
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम इलाके के मोहन गार्डन इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रों के बीच स्कूल यूनिफॉर्म के जूते पहनने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद कुछ अन्य छात्रों ने मिलकर उस 17 वर्षीय छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया, बाद में उसने दम तोड़ दिया। वारदात की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह वारदात बुधवार शाम करीब 6:10 बजे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास हुई और इस घटना के सिलसिले में पांच आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनमें तीन नाबालिग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद छात्र बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हां, हम लोग 'सत्ता परिवर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.