नई दिल्ली, अगस्त 6 -- दिल्ली के सीलमपुर में एक यूट्यूबर को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने और उसे जबरन देह व्यापार में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी और पीड़िता के बीच सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। आरोपी ने अप्रैल 2025 में शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ गलत काम किया। बाद में गुपचुप शादी भी कर ली। आरोपी ने पीड़िता पर देह व्यापार का दबाव बनाया और इनकार करने पर मारपीट की।मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म और मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी यूट्यूब और इंस्टाग्राम के लिए कंटेंट बनाता है। सोशल मीडिया के जरिए दोनों की पहचान हुई, जो बाद में दोस्ती में बदल गई। आरोप है कि एक अप्रैल 2025 को आरो...