दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला: लालचंद शर्मा
देहरादून, जुलाई 21 -- देहरादून। पेपर लीक मामले में संसद मार्च के दौरान युवाओं पर लाठीचार्ज की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। मंगलवार को कांग्रेस पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि देश का युवा मेहनत और ईमानदारी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है, लेकिन बार-बार पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के कारण उसका भविष्य बर्बाद हो रहा है। जब युवा अपनी आवाज उठाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करते हैं, तो सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर लाठी बरसाती है। उन्होंने मांग की कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। यह भी पढ़ें- युवाओं पर लाठीचार्ज का विरोध, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा उन्होंने चेतावनी दी कि युवाओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.