दिल्ली में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा कोहराम
शाहजहांपुर, सितम्बर 26 -- मदनापुर। थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी 30 वर्षीय अवधेश कुमार की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को उसका शव कमरे से करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान स्थान पर पड़ा मिला। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अवधेश कुमार पुत्र स्वर्गीय राम बाबू पिछले करीब चार वर्षों से दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र के आली गांव में किराए के कमरे में रह रहा था। वह ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार को उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की जानकारी आसपास के लोगों ने सरिता विहार थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन दिल्ली रवाना हो गए। परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.