नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Yamuna River Safari: दिल्ली में रहने वाले लोग जल्द ही यमुना नदी में क्रूज की सैर का आनंद ले सकेंगे। दिल्ली सरकार छठ पूजा से पहले यमुना सफारी शुरू करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को यमुना सफारी का ट्रायल किया और पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इसमें एंट्री फीस 50 रुपए से लेकर क्रूज की सैर 500 रुपए तक में मिल सकती है। प्रस्तावित योजना के तहत क्रूज सोनिया विहार से जगतपुर स्थित शनि मंदिर तक जाएगा और फिर वापस लौटेगा। करीब छह किलोमीटर की इस यात्रा में 35 से 45 मिनट लगने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- यमुना रिवर क्रूज दिल्ली के किन इलाकों में भरेगी फर्राटा? जानिए किराया500 रुपये में क्रूज की सैर यमुना सफारी के लिए क्रूज में एक बार में 30 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था...