बागपत, मार्च 24 -- खेकड़ा। दिल्ली, गाजियाबाद और बागपत को जोड़ने वाले दिल्ली यमुना नदी पर बने नए आधुनिक रेलवे पुल से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इस पुल के चालू होने से अब शाहदरा-शामली मार्ग की ट्रेनों की गति तेज होगी। बरसात या बाढ़ के दौरान भी मार्ग की ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लगेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नया पुल तकनीकी रूप से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।जिससे ट्रेनों की आवाजाही पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुचारू हो गई है। इसके शुरू होने से दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए देहरादून, मुरादाबाद, सहारनपुर और कानपुर जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा अब और भी आसान हो जाएगी। करीब 160 साल पुराने लोहे के पुल को धीरे-धीरे इतिहास का हिस्सा बनाया जा रहा है। अगले कुछ दिनों में इस पुराने पुल पर रेल यातायात पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.