आशीष सिंह, अप्रैल 22 -- डीडीए यमुना नदी के किनारे लगभग 53 किलोमीटर लंबा एक विशाल साइकिल कॉरिडोर बनाने जा रहा है। यह ट्रैक वजीराबाद से डीएनडी फ्लाईवे तक फैला होगा। परियोजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से नदी से जोड़ना और प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देना है। ट्रैक के निर्माण में खास सामग्री का उपयोग होगा जिससे पानी जमीन में रिस सके ताकि पारिस्थितिकी को नुकसान न पहुंचे। कॉरिडोर पर डॉकिंग स्टेशन, पार्किंग और छायादार आराम करने वाली जगहें भी मिलेंगी। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने एक बयान में बताया कि वह यमुना के फ्लडप्लेन के साथ लगभग 52.95 किलोमीटर लंबा साइकिल कॉरिडोर विकसित करेगा। यह पूरा ट्रैक वजीराबाद बैराज से लेकर डीएनडी फ्लाईवे तक होगा। परियोजना का पहला हिस्सा पुराने रेलवे पुल से एनएच-24 तक 24.15 किलोमीटर का है...