नई दिल्ली, फरवरी 18 -- राजधानी दिल्ली में आज के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इसमें पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को राजधानी में सुबह बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कई स्थानों पर हल्की बारिश तथा दोपहर में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश के आसार हैं। यही नहीं हवा की गति भी 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटा रह सकती है। शाम को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में जहां मंगलवार की अपेक्षा थोड़ी कमी का अनुमान है, वहीं न्यूनतम तापमान में बढोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार को अलग अलग समयों पर दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी हवा चलने की संभावना जताई है। इस बीच अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यह भ...