नई दिल्ली, जुलाई 20 -- Delhi Aaj ka Mausam: देश के 60 से 70 फीसदी हिस्सों में बादलों की मोटी परत छा गई है। इससे अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में आज तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। बुधवार तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि इस दौरान पारा करीब 6 डिग्री तक लुढ़केगा। देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के और अधिक सक्रिय होने की संभावना है। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में देश के बड़े हिस्से पर मॉनसूनी बादलों का डेरा नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में पंजाब से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक बादलों की लंबी पट्टी दिखाई दे रही है। जम्मू-कश्मीर के ऊपर बेहद ठंडे बादलों की पहचान की गई है। इन बादलों का तापमान माइनस 80 डिग्री सेल्सि...