नई दिल्ली, जून 4 -- Delhi Weather Today: दिल्ली में गुरुवार को मौमस ने दोपहर में करवट ले ली। दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। पालम में हल्की बारिश दर्ज की गई है और आंशिक रूप से बाद छाए हुए हैं। दिल्ली में आज और कल और परसों भी मौसम के ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। दिल्ली में बीते एक-दो दिन से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज और कल राजधानी में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस ...