लखनऊ, मई 28 -- Lucknow News: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की रात अचानक मौसम बदल गया। बदले मौसम में धूलभरी आंधी-बारिश के कारण कई फ्लाइटें वहां उतर नहीं सकीं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने और उड़ानों के संचालन ठप होने के कारण एक के बाद एक सात विमानों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इस दौरान कुछ विमानों में ईंधन की कमी हुई, तो वहीं बेंगलुरु से आ रहे एक विमान में बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ गई। बुजुर्ग के इलाज के कारण विमान को लखनऊ में ही उतारा गया। सबसे संवेदनशील स्थिति एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 6जेडए (बेंगलुरु से दिल्ली) के साथ बनी। दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण इसे लखनऊ डायवर्ट किया गया था, लेकिन इसी दौरान विमान के भीतर एक यात्री की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई...