लखनऊ, फरवरी 3 -- बीती रात जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की घरेलू उड़ान को दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण लखनऊ डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि बीती रात दिल्ली का मौसम अचानक खराब हो गया। जिससे वहां उड़ानों की लैंडिंग में दिक्कत आने लगी। इस कारण श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की नान शेड्यूल उड़ान (आईएक्स 1029) को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। यह उड़ान लखनऊ एयरपोर्ट पर रात 12:45 बजे उतरी। विमान में 161 यात्री सवार थे। विमान का ईंधन भी कम हो गया था। रात में ही 01:34 पर इसने लखनऊ से दिल्ली के लिए फिर से उड़ान भरी और सुबह 02:27 पर दिल्ली में लैंड किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.