नई दिल्ली, फरवरी 18 -- राजधानी दिल्ली में आज फिर एक बार मौसम ने करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार सुबह कई इलाकों में बूंदाबादी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को राजधानी में आज बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कई स्थानों पर हल्की बारिश तथा दोपहर में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश के आसार हैं। यही नहीं हवा की गति भी 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटा रह सकती है। शाम को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में जहां मंगलवार की अपेक्षा थोड़ी कमी का अनुमान है, वहीं न्यूनतम तापमान में बढोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार को अलग अलग समयों पर दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी हवा चलने की संभावना जताई है। इस बीच अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.