दिल्ली में मौसम कल कैसा रहेगा? 3 दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली, जून 15 -- दिल्ली के साथ ही एनसीआर में सोमवार को दोपहर में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के पालम इलाके में तो हवा की स्पीड सबसे ज्यादा 93 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई। आंधी और बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कल मंगलवार को भी तेज हवा के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। दिल्ली-एनसीआर में कुल 3 दिन आंधी और बारिश वाला मौसम देखा जा सकता है। दिल्ली-NCR में सोमवार की सुबह से ही हल्के बादलों की आवाजाही देखी जा रही थी। सुबह के समय भी दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी देखी गई लेकिन बाद में तीखी धूप निकल आई। इसके बाद फिर मौसम ने करवट ली और बादलों ने डेरा जमा लिया। साथ ही तेज धूल भरी आंधी भी चलने लगी। दिल्ली के पालम इलाके में हवा की रफ्तार सबसे ज्यादा 93 किलोमीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.