नई दिल्ली, मार्च 28 -- दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस स्थित शकूरपुर इलाके में शनिवार को सुबह एक तेज रफ्तार जेसीबी ने 27 साल के शख्स को कुचल दिया। इस हादसे में शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ के-ब्लॉक में रहता था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे शकूरपुर में एक कब्रिस्तान के पास हुई। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद हुसैन (27) जो अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला अकेला सदस्य था, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके परिवार में उसकी पत्नी, दो बच्चे और एक बुजुर्ग पिता हैं। जेसीबी के ड्राइवर आशीष (23) को मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पक...