नई दिल्ली, मार्च 13 -- दक्षिणी दिल्ली के हौज खास इलाके में राहगीरों से मोबाइल फोन झपटमारी करने वाले एक युवक और युवती को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी की वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। यह भी पढ़ें- LPG संकट: एक्शन में दिल्ली पुलिस, कालाबाजारी रोकने के लिए की ये खास तैयारी पुलिस के मुताबिक, 9 मार्च 2026 को हौज खास थाने में पीसीआर कॉल के जरिये मोबाइल स्नैचिंग की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता 29 वर्षीय रोहित निवासी गांव अघवानपुर, जिला सोनीपत (हरियाणा) ने बताया कि वह इलाके में मौजूद था। इसी दौरान मालवीय नगर की तरफ से आए बाइक सवार एक युवक और युवती ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया और तेजी से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की तरफ फरार हो गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.