जमशेदपुर, जून 3 -- जमशेदपुर। परसुडीह निवासी एस कार्तिकेय की मोबाइल 2 जून को आनंद विहार स्टेशन पर भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान चोरी हो गई। यात्री ने ट्रेन से रेलवे में ऑनलाइन मोबाइल चोरी की शिकायत की थी और टाटानगर में उतरने के बाद जीआरपी में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। रेल पुलिस के अनुसार यात्री की शिकायत को कार्रवाई के लिए आनंद विहार रेल थाना में भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...