दिल्ली में मॉनसून को पहुंचने में होगी देरी, पर मौसम को लेकर एक खुशखबरी भी है
नई दिल्ली, जून 26 -- मॉनसून को दिल्ली तक पहुंचने में एक सप्ताह की देरी हो सकती है पर राहत की बात यह है कि आंधी-बूंदाबांदी के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलती रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि सप्ताह भर मौसम ऐसे ही बना रहेगा। इस बीच, गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग ढाई डिग्री कम दर्ज किया गया। गुरुवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही होती रही। मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। आर्द्रता का स्तर 42 से 92 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.