नई दिल्ली, जुलाई 18 -- Delhi Weather: मॉनसून की बेरुखी से राजधानी दिल्ली में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो जुलाई माह में पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। दो दिनों के लिए भीषण गर्मी और उमस का येलो अलर्ट है। हालांकि सोमवार से हल्की राहत मिल सकती है। हल्की बारिश तापमान 4 डिग्री तक कम करेगी। दिल्ली के लोगों को मॉनसून के मौसम में भी भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिन में जहां कड़ी धूप परेशान कर रही है वहीं रात के तापमान में भी अपेक्षित गिरावट नहीं आने के चलते लोगों को बेचैनी और असहजता का अहसास हो रहा है। मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिक...