नई दिल्ली, मई 4 -- Delhi Metro Mega Extension: दिल्ली में मेट्रो निर्माण के फेज पांच बी में सात नए कॉरिडोर बनेंगे। इसकी लंबाई 97.158 किलोमीटर होगी और इसमें 65 नए स्टेशन बनेंगे। इनमें से 21 इंटरचेंज स्टेशन होंगे। फेज पांच बी की मेट्रो परियोजनाओं पर अमल होने के बाद दिल्ली के दूर दराज व ग्रामीण क्षेत्रों में मेट्रो का नेटवर्क बढ़ेगा। साथ ही गुरुग्राम से नरेला तक मेट्रो से आवागमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी।2029 तक बनेंगे चार कॉरिडोर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के 32वें स्थापना दिवस पर इसका ऐलान किया। इन पर 48,204.56 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इनमें से चार कॉरिडोर प्रमुखता के आधार पर वर्ष 2029 तक बनाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट, पारा 3 डिग्री तक लुढ़केगादिल...