नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Delhi News : दिल्ली में मेट्रो, नमो भारत और रेलवे स्टेशनों के आसपास करीब 500 मीटर के दायरे में सस्ते घर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने पारगमन उन्मुख विकास (टीओडी) योजना में बदलाव किया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि टीओडी और शुल्क विनियम, 2026 मेट्रो कॉरिडोर के साथ योजनाबद्ध, टिकाऊ और सार्वजनिक परिवहन से जुड़े आवासन संबंधी शहरी विकास को बढ़ावा देगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली में सभी संपत्तियों की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डिजिलॉकर में आएंगे दस्तावेज केंद्रीय मंत्री ने बताया कि टीओडी की अवधारणा मास्टर प्लान 2021 में पहले ही की जा चुकी है। इस नीति के अंतर्गत, मेट्रो और आरआरटीएस कॉरिडोर के 500 मीटर के दायरे में योजनाबद्ध, उच्च घनत्व और मिश्रित उपयोग संबंधी विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे लोगों के घर...