नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली सोलर एनर्जी पॉलिसी-2023 के दूसरे संशोधन को हरी झंडी दे दी गई। इसके बाद दिल्ली के लाखों परिवारों को अब बिजली के बिल से स्थायी मुक्ति मिलने जा रही है। दिल्ली सरकार मार्च 2027 तक 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त सोलर पैनल लगवाएगी। इससे एक तरफ उन्हें मुफ्त बिजली मिलेगी तो अतिरिक्त बिजली बेचने से कमाई भी होगी इस योजना का लाभ उन घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनका औसत मासिक बिजली का बिल 400 यूनिट तक आता है। राजधानी में जिन 2.3 लाख घरों पर सोलर पैनल लगेंगे, उनकी बिजली का खर्च अगले 25 वर्षों तक लगभग मुफ्त हो जाएगा। छतों पर लगने वाले सोलर पैनल की क्षमता 25 वर्षों तक चलने की है। ऐसे में इसकी बिजली से उन परिवारों को अगले 25 वर्ष तक मुफ्त बिजली मिलती रहेगी और अगर ...