नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने मुफ्त बिजली को लेकर एक और बड़ा तोहफा दिया है। रेखा गुप्ता की अगुआई वाली सरकार ने दिल्ली की सोलर पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी देते हुए मुफ्त सोलर पैनल वितरण का ऐलान किया है। इसके तहत 2.30 लाख परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल दिया जाएगा। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सौर ऊर्जा नीति का अगला संस्करण लॉन्च किया गया है। इसके तहत 400 यूनिट तक मासिक खपत वाले घरों पर सरकार तीन केवी का सोलर सिस्टम बिना कोई राशि लिए लगाएगी। 2.30 लाख छतों पर पूरी तरह से मुफ्त सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं सरकार की तरफ से ही पांच साल तक इसको ऑपरेट किया जाएगा और मेटेंन भी करेगी। इसके सभी फायदे उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ लोगों को 200 यूनिट मुफ्त ब...