नई दिल्ली, मार्च 5 -- दिल्ली में महिलाओं को मुफ्त बस सफर के लिए अब 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' बनवाना होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने इसकी शुरुआत कर दी है। पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए दिल्ली में 50 सेंटर बनाए हैं, जहां जाकर महिलाएं इसे हासिल कर सकती हैं। हालांकि, सरकार ने कार्ड बनवाने के लिए पार्यप्त समय दिया है। लाइव हिन्दुस्तान से बातचीत में दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) के एक वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पिंक टिकट लेकर भी महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। इसे तुरंत बंद नहीं किया जा रहा है। लेकिन कुछ समय बाद पिंक टिकट को बंद कर दिया जाएगा और तब महिलाएं सिर्फ पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए ही मुफ्त सफर कर पाएंगी। जिन महिलाओं के पास यह कार्ड नहीं होगा उन्हें टिकट के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.