दिल्ली में मुख्यमंत्री से मिलकर विकास के मुद्दे पर की चर्चा
खगडि़या, मई 4 -- खगड़िया । एक प्रतिनधि दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आवास पर सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगमन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जमुई के सांसद अरुण भारती एवं खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा से मिलकर वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य एवं बिहार के विकास पर गहन एवं सार्थक चर्चा की। जिनमें राज्य में विकास की गति को और तेज करने, आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा किसानों की आय बढ़ाने के उपाय पर बल दिया गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली में मुख्यमंत्री से मिलकर विकास के मुद्दे पर की चर्चा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.