दिल्ली में मुंडका से पीरागढ़ी तक बनेगा 8 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, UER-2 से भी होगा कनेक्ट
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- पश्चिमी दिल्ली में जाम की समस्या से जूझ रहे लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। मुंडका से पीरागढ़ी तक करीब 8 किलोमीटर लंबा एक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना तैयार हो रही है। यह कॉरिडोर रेलवे लाइन के समानांतर बनाने पर विचार किया जाएगा, ताकि मौजूदा रोहतक रोड पर वाहनों का दबाव कम किया जा सके। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर रहा है। एनएचएआई के मुताबिक, यह एलिवेटेड कॉरिडोर विशेष तौर पर न्यू रोहतक रोड पर चलने वाले भारी वाहनों के लिए बनाया जाएगा। हर दिन हरियाणा से दिल्ली आने वाले हजारों ट्रक, ट्रॉला और अन्य व्यावसायिक वाहन इसी रूट से आते हैं। पीरागढ़ी, नांगलोई, राजधानी पार्क और मुंडका चौक पर इन वाहनों के कारण घंटों लंबा जाम लगता है। यह भी पढ़ें- NCR में बनेगा नया 6 लेन एल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.