दिल्ली में मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर सेटलाइट टोल सिस्टम शुरू
नई दिल्ली, मई 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सुगम यातायात के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को दिल्ली में मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर देश की दूसरी मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ), अवरोधक-रहित टोलिंग प्रणाली का उद्घाटन किया। यह टोल प्लाजा अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) पर स्थित है। गुजरात के चोर्यासी टोल प्लाजा के बाद यह देश का दूसरा ऐसा सेक्शन है, जहां यात्री बिना किसी बैरियर के अपनी गति में चलते हुए टोल का भुगतान कर सकेंगे। इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि यह प्रणाली मुख्य रूप से ऑटोमेटिक नंबर प्लेट पहचान और उन्नत फास्टैग तकनीक के समन्वय पर काम करती है। इससे न केवल टोल प्लाजा पर लगने वाली वाहनों की लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी, बल्कि यात्रा समय और ईंधन की भी बड़ी बचत होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.