रजनीश कुमार पाण्डेय, अप्रैल 15 -- दिल्ली के दयालपुर स्थित ब्रिजपुरी में माहाैल बिगाड़ने की कोशिश सामने आई है। एक मंदिर के गेट पर असामाजिक तत्वों की ओर से आपत्तिजनक सामग्री लटकाने से तनाव पैदा हो गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। दोषियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है ताकि आपसी भाईचारा बना रहे। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर स्थित ब्रिजपुरी में एक मंदिर के द्वार पर असामाजिक तत्वों द्वारा आपत्तिजनक सामग्री लटकाए जाने का गंभीर मामला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.