नई दिल्ली, मार्च 9 -- दिल्ली के लोगों को इस बार मार्च महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इस बार मार्च महीने का पहला सप्ताह पिछले साल की तुलना में 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म है। रविवार को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। राजधानी दिल्ली में आमतौर पर मार्च का पहला पखवाड़ा वसंत के मौसम वाला रहता है। सर्दी खत्म हो जाती है, लेकिन अभी तेज गर्मियां नहीं होतीं। सुबह और शाम के समय खासतौर पर हल्की सर्दी का अहसास बना रहता है। इस बार मौसम के मिजाज बिगड़े हुए हैं। पहले तो फरवरी का महीना सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म रहा। अब मार्च के महीने में भी गर्मी का यही रुख बना हुआ है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में मार्च से ही टेम्प्रचर का टॉर्चर शुरू,गर्मी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.