दिल्ली में मामूली विवाद पर युवक को बुरी तरह पीटा, सड़क पर लुटा-लुटाकर मारा
नई दिल्ली, मई 6 -- दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में मामूली विवाद को लेकर एक युवक की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बर्बर घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के मिलकर पीड़ित को सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान वहां से गुजर रहे लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। हालांकि अंत में एक महिला आकर बीच-बचाव करती नजर आई। जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान सुहैल के रूप में हुई है, जो वेल्डिंग का काम करता है। पीड़ित के भाई आशु ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे देवली रोड पर सुंदर लाल अस्पताल के पास की है। आशु काम खत्म करके एक दुकान पर अपने सारे औजार अंदर रखने गया था। तभी वहां एक बाइक सवार से धक्का लगने या पैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.