नई दिल्ली, मार्च 7 -- दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी ही मामी को सबक सिखाने के लिए उसके 5 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले बच्चे का गला घोंटा और जब इससे भी उसे तसल्ली नहीं हुई तो उसने फिर चाकू से उसका गला रेत दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मामी अक्सर उसके मामा के साथ झगड़ा करती रहती थी, और इसी वजह से उसे सबक सिखाने के लिए उसने मामी के बेटे की जान ले ली। आरोपी की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है, जो कि मछली बेचने का काम करता था। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि '5 मार्च की दोपहर को 12.20 बजे एक PCR कॉल आई थी, जिसमें बताया गया कि मोहन गार्डन इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में पांच साल के बच्चे की लाश मिली है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.