नई दिल्ली, जनवरी 6 -- दिल्ली के लक्ष्मीनगर में 25 साल के एक शख्स ने मां, बहन और 14 साल के भाई की जान ले ली और फिर खुद थाने पहुंचकर अपने गुनाह को भी कबूल किया। जहरीला लड्डू खिलाकर बेहोश करने के बाद तीनों का गला घोंट देने वाले आरोपी ने पुलिस को आर्थिक तंगी वाली वजह बताई। हालांकि, शुरुआती जांच में कुछ और वजहें भी सामने आईं हैं जिनकी वजह से उसने इतना खौफनाक कदम उठाया। जाचंकर्ताओं के मुताबिक उसने परिवार को धथूरा मिला हुआ लड्डू खिलाया था। आरोपी की पहचान पुलिस ने यशवीर सिंह नाम के रूप में की है, जो कैब ड्राइवर था। सोमवार को शाम करीब 5 बजे वह लक्ष्मी नगर पुलिस थाने में पहुंचा और सरेंडर करते हुए जो बताया उसे सुनकर थाने में मौजूद पुलिस कर्मी और अधिकारी भी हैरान रह गए। उसने अधिकारियों को बताया कि धथूरा मिला हुआ लड्डू खिलाकर उसने परिवार के तीन सदस्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.