दिल्ली में महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस, DTC बसों में लेडीज पुलिस; हर जिले में महिला थाना
नई दिल्ली, जून 17 -- दिल्ली सरकार राजधानी में रह रही महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस कर रही है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई फैसले लिए गए। मंगलवार को हुई इस बैठक में दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा और परिवहन विभाग के सचिव भी शामिल हुए। उपराज्यपाल संधू ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि बैठक में यह तय किया गया है कि डीटीसी की लेडीज स्पेशल बसों में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इन बसों को महिला स्टाफ ही चलाएगा। ये बसें उन रूटों पर चलेंगी जहां महिलाओं का आना-जाना ज्यादा है और जो सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं। इसके अलावा, उनकी मदद करने और यात्रियों की सुरक्षा व भरोसा बढ़ाने के लिए महिला होम गार्ड मार्शल भी तैनात की जाएंगी। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.